Redmi Note 7 Pro - News Umesh

News Umesh

देश विदेश की हिंदी ख़बरें, ...

test banner

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 मार्च 2019

Redmi Note 7 Pro


                                                           Redmi Note 7 Pro  
 स्मार्टफोन को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 13 मार्च को आयोजित सेल में ये दोनों ही फोन कुछ सेकंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गए। ऐसे में अगर आप इस सेल में फोन खरीदने से चूक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी एक बार फिर 20 मार्च को इसे खरीदने का मौका दे रही है। 20 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 स्मार्टफोन Mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।


जानें, क्या हैं ऑफर्स
रेडमी नोट 7प्रो खरीदने पर एयरटेल 249 रुपये या 349 रुपये के रिचार्ज पर कस्टमर्स को 1120GB डेटा देगा। साथ ही यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है। स्मार्टफोन 6GB रैम वेरियंट के लिए 565 रुपये से EMI शुरू है। वहीं 4GB रैम वेरियंट के लिए 465 रुपये से EMI शुरू है।


इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 64GB वेरियंट पर 13,750 रुपये और 128GB वेरियंट पर 15,850 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro खरीदने वाले जियो यूजर्स अगर 198 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करते हैं तो उन्हें दोगुना डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा 299 रुपये का रिचार्ज करने पर Jio यूजर्स को फोन के साथ 2,400 रुपये का कैशबैक वाउचर भी दिया जाएगा।

Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 की कीमत

Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। बात करें Redmi Note 7 की तो इसके 3GB रैम +32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।


जानें Redmi Note 7 Pro की खूबियां


Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में 6.3 इंच (16 सेंटीमीटर) का नॉच डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ पेश किए गए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। Redmi Note 7 Pro में ड्यूल रियर कैमरा (48MP+5MP) सेटअप दिया गया है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा होगा। फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है। इससे आप अपने स्मार्टफोन को यूनिवर्सल रिमोट बना सकते हैं। यह स्मार्टफोन AI फेस अनलॉक को भी सपॉर्ट करेगा। इसके अलावा Typc C Port और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।
जानें, Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा (12MP+2MP) और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा दिया गया है। Typc C Port और 3.5mm का हेडफोन जैक के साथ पेश किए गए इस फोन में IR ब्लास्टर भी है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को यूनिवर्सल रिमोट बना सकते हैं। फोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन तक चलेगी। बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 14 दिन है। फास्ट चार्जिंग के लिए यह क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4 को सपॉर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को 3GB रैम +32GB स्टोरेज और 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम और MicroSD स्लॉट दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages